Saturday 11th April 2026

मुख्य सचिव से मिले पुरस्कृत कलेक्टर संकेत भोंडवे

Dec 11th, 2015 3:59 pm | By | Category: SPECIAL NEWS COVERAGE

IMG-20151211-WA0056

मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा से आज कलेक्टर होशंगाबाद संकेत भोंडवे ने भेंट कर उन्हें होशंगाबाद जिले को पुनर्वास सेवा प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नि:शक्तजन सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम में पिछले सप्ताह भोंडवे को केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पुरस्कार प्रदान किया था।

प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नि:शक्तजन दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार, उपलब्धि प्राप्त नि:शक्तजन सहित , नि:शक्तजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत व्यक्तिय एवं संगठनों को प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष 58 राष्ट्रीय पुरस्कार 14 प्रमुख श्रेणी में प्रदान किये गये। श्री भोंडवे ने जिले में नि:शक्तजन के लिए विभिन्न लाभकारी कार्यक्रम संचालित किये जिनके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए। मुख्य सचिव डिसा ने पुरस्कार हासिल करने पर भोंडवे को बधाई दी ।



E-Paper

News Updates