Tuesday 24th February 2026

संजय राणा बने मध्यप्रदेश आई. पी. एस. एसोसियेशन अध्यक्ष

May 25th, 2017 10:39 am | By | Category: SPECIAL NEWS COVERAGE

phq
THE NEWSMAN OF INDIA.COM
भोपाल, 25 मई-आई. पी. एस. एसोसियेशन, म0प्र0 की गुरुवार को हुई बैठक में अति0 पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस हाऊसिंग कारपोरेशन के प्रबन्ध संचालक श्री संजय राणा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया ।

एसोसियेशन की नवगठित कार्यकारिणी में अति0 पुलिस महानिदेशक श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेश चैधरी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज शर्मा और 7 वीं वाहिनी कमाण्डेन्ट श्रीमती रुचि वर्धन को सदस्य रुप में शामिल किया गया है।

एसोसियेशन का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

इसके पूर्व एसोसियेशन के अध्यक्ष अति0 पुलिस महानिदेशक श्री पवन जैन रहे। उनके कार्यकाल में दोनों वर्ष आई. पी. एस. सर्विस मीट का आयोजन और इस साल ’’जज्बे को सलाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन विशेष उल्लेखनीय रहा है। इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों और उनके प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। गत वर्ष प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस आॅन ड्यूटी कला महोत्सव का आयोजन भी विशेष उल्लेखनीय रहा।



E-Paper

News Updates